फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार कब जारी कर सकती है 19वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

Mon, 13 Jan 2025 10:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 19th Installment Date: पीएम किसान योजना के अतंर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। अगर आप भी पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM kisan 19th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इनमें राज्य सरकारों की कई योजनाएं हैं और साथ ही केंद्र सरकार की भी कई योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।

इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके आप 19वीं किस्त का लाभ ले सकते हैं क्योंकि अब अगली किस्त 19वीं जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। तो चलिए जानते हैं 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये काम करवा लें किसान:-
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप इस काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Freepik
  • दूसरा काम भू-सत्यापन का है जिसे पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को करवाना अनिवार्य है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन होता है जिसमें जमीन से जुड़े दस्तावेजों को विभाग द्वारा चेक किया जाता है।

4 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • किसान ध्यान से तीसरा काम आधार लिंकिंग का भी करवा लें। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • ध्यान से किसान अपने बैंक खाते में डीबीटी के विकल्प को भी ऑन करवा लें क्योंकि इसके ऑफ होने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि सरकार फरवरी माह में 19वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें