PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में जितनी भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, लगभग उन सभी का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में एक योजना है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है और इसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में अब अगली बारी 17वीं किस्त की है, लेकिन क्या आपको किस्त मिल पाएगी? कहीं ऐसा तो नहीं किसी वजह से आपका नाम लिस्ट से हट गया हो? तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप लाभार्थी सूची चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...