फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi Yojana: 17वीं किस्त जारी होने से पहले कहीं लिस्ट से कट तो नहीं गया आपका नाम? ऐसे करें चेक

Wed, 01 May 2024 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: लाभार्थी सूची कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में जितनी भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, लगभग उन सभी का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में एक योजना है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है और इसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में अब अगली बारी 17वीं किस्त की है, लेकिन क्या आपको किस्त मिल पाएगी? कहीं ऐसा तो नहीं किसी वजह से आपका नाम लिस्ट से हट गया हो? तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप लाभार्थी सूची चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: लाभार्थी सूची कैसे चेक करें? - फोटो : istock
लाभार्थी सूची में नाम चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: लाभार्थी सूची कैसे चेक करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको  'बेनिफिशियरी लिस्ट' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको आगे अपना राज्य, जिला, तहसील या उप जिला चुन लेना है

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: लाभार्थी सूची कैसे चेक करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपने गांव का नाम भी चुनना है
  • इस प्रक्रिया के बाद आपको 'गेट रिपोर्ट' का बटन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने पूरे गांव की लिस्ट आ जाएगी और आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: लाभार्थी सूची कैसे चेक करें? - फोटो : istock
नाम हटने के कारण?
  • योजना के लिए अपात्र होना
  • ई-केवाईसी न करवाना
  • भू-सत्यापन न करवाना
  • अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक न करवाना आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें