फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या मई महीने में ही आ सकती है 14वीं किस्त? यहां जानें जवाब

Tue, 02 May 2023 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली लगभग सभी योजनाओं के जरिेए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। मुफ्त व सस्ता राशन, बीमा, आवास, भत्ते देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। इन सबके बीच इस बार 14वीं किस्त आने वाली है और मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि मई महीने में ये किस्त आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि ये किस्त कब तक किसानों को मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त जारी होने का एक समय बना हुआ है और इसी समय के आसापास ही किस्त जारी होती है। जैसे- किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, बात अगर 14वीं किस्त की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मई महीने में आ सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में किस्त के पैसे मई महीने में ही आ जाएंगे ये कहना थोड़ा जल्दबाजी हो सकती है।

4 of 5
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
किस्त के लिए ये दो काम जरूर करवा लें:-

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुडे़ हैं या पुराने होने के बाद भी आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत करवा लें। वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर खुद या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इस काम को करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • अगर आप योजना से जुड़े हैं तो आपको भू-सत्यपान करवाना अनिवार्य है। इस काम को न करवाने पर आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इस काम को तुरंत करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें