PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार पेंशन, स्वास्थ्य, राशन, आवास, शिक्षा और रोजगार जैसी कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है। हर साल सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसा भी खर्च करती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद। वहीं, अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन यहां आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि दो काम ऐसे हैं, जिन्हें अगर अब तक आपने नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित तक रह सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि ये दो काम कौन से हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...