फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर नहीं किया ये एक काम तो अटक सकती है 14वीं किस्त, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Tue, 04 Apr 2023 09:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस वजह से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी देशवासियों के लिए ऐसी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक आर्थिक मदद और अन्य चीजों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसे- किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है, और ये सब होता है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत। योजना के अंतर्गत अब तक पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। बस ध्यान रहे कि इससे पहले एक जरूरी काम है, जिसे आपको करवा लेना है। वरना आप किस्त के लाभ से भी वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस काम के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इस वजह से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : istock
  • दरअसल, जिस काम की बात हो रही है वो और कोई काम नहीं बल्कि ई-केवाईसी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त अटके नहीं, तो आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें क्योंकि अब भी ऐसे किसानों की संख्या ज्यादा है जिन्होंने ये काम नहीं करवाया है।
विज्ञापन

3 of 5
इस वजह से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : istock
घर बैठे खुद कर सकते हैं:-

स्टेप 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे करवा लें
  • इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ई-केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा

4 of 5
इस वजह से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आपको इस पर क्लिक करना है, जिसके बाद एक नया पेज स्क्रीन पर खुलेगा
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस वजह से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड (आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर) नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा
  • अब आपको सबमिट ओटीपी वाले विकल्प पर पर क्लिक करना है और फिर यहां ओटीपी को दर्ज कर देना है
  • आखिर में सबमिट पर क्लिक करें और ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें