फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जान लीजिए कब आ सकती है किसानों के बैंक खाते में 14वीं किस्त, मिलेंगे दो हजार रुपये

Thu, 13 Apr 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हर साल सरकार कई तरह की नई योजनाओं को लॉन्च करती है। साथ ही पहले से चल रही योजनाओं में जरूरी बदलाव भी किए जाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। मुफ्त में राशन, बीमा, पेंशन, रोजगार, भत्ता देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। हर चार महीने बाद 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। ऐसे में इस बार सभी किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 14वीं किस्त के पैसे कब किसानों के बैंक खाते में आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
किस्त लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप समय रहते ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत योजना के सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर इसे करवा सकते हैं।

4 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
इन कामों को भी करवा लें
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सके, तो समय रहते भू-सत्यापन करवा लें। इसके न होने पर किस्त अटक सकती है। इसके अलावा अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
14वीं किस्त कब आ सकती है?
  • अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने में किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें