फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खुशखबरी! होली से पहले किसानों को मिल सकती है 13वीं किस्त, बस ध्यान से कर लें ये काम

Fri, 24 Feb 2023 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह के लिए और वहां रहने वाले गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। राशन, पेंशन, बीमा, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देने जैसी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। ठीक ऐसे ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए चल रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार किसानों को 13वीं किस्त मिलने वाली है। ऐसे में किस्त के आने से पहले कुछ काम जरूर करवा लें, जिनके बारे में आगे जानेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो होली से पहले योजना से जुड़े पात्र किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त आ सकती है। बशर्ते कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें आप करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित तक रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
ये हैं वो काम, जिन्हें करवाना अनिवार्य:-

ई-केवाईसी
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। आप किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4 of 5
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
भू-सत्यापन
  • सरकार की तरफ से पहले ही कह दिया गया था कि भू-सत्यापन करवाना योजना से जुडे़ लाभार्थियों के लिए जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इसे आप करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
आधार से बैंक खाता लिंक
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए अनिवार्य है कि आप अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाएं। इसके लिए अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर संपर्क करें और इस काम को करवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें