PM Kisan Yojana 13th Installment Date 2023: देशभर में करोडों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार आज यानी 27 फरवरी को खत्म हो जाएगा। भारत सरकार आज 27 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को ट्रांसफर करने जा रही है। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा - "प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, #PMKisanSammanNidhi योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किश्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे...
27 फरवरी 2023, दोपहर 3:00 बजे
स्थान : बेलगावी, कर्नाटक
रजिस्ट्रशन करें : https://pmevents.ncog.gov.in"
ऐसे में करोड़ों किसान जो लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म होने जा रहा है।