PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जहां अपने-अपने प्रदेश के लिए राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक 12 किस्त तो जारी हो चुकी है और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। इसलिए लाभार्थी जानना चाहते हैं कि आखिर 13वीं किस्त कब तक आ सकती है। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...