फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खुशखबरी! किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त हुई जारी, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Mon, 17 Oct 2022 12:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released: देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान 12वीं किस्त को जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस दौरान कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। दिवाली से पहले ही सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को 12वीं किस्त की सौगात दी है। 11वीं किस्त मिलने के बाद किसान लंबे समय से 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन किसानों को 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released - फोटो : Istock
भारत सरकार ने ई-केवाईसी की डेडलाइन 31 अगस्त, 2022 तय की थी। हालांकि, पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी अभी भी उपलब्ध है। इस बीच जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई थी। वे 12वीं किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released - फोटो : iStock
इसके अलावा जो किसान गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन आपात्र किसानों को भी 12वीं किस्त के लाभ नहीं मिलेगा। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released - फोटो : iStock
वहीं जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय अपनी गलत जानकारी दर्ज की थी। वे 12वीं किस्त के लाभ से वंचित हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में दो दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें