PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जो असल में जरूरतमंद हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, अब किसानों के खाते में 12वीं किस्त भी आ चुकी है। लेकिन अब भी कुछ ऐसे किसान हैं, जिनको 12वीं किस्त नहीं मिली है। ऐसे में आप भी चेक कर सकते हैं कि कहीं इस लिस्ट में आपका नाम तो नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...