फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों को अभी भी मिल सकते हैं अटके हुए 11वीं किस्त के पैसे, जानें क्या है तरीका

Wed, 29 Jun 2022 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 11TH Installment: कैसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो कुछ को केंद्र सरकार चलाती है। राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी देश के जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की  योजनाएं चलाती है। इसी में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। बीते दिनों किसानों के खाते में 11वीं किस्त भेजी गई, लेकिन अब भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में ये किस्त नहीं पहुंची। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आपको ये लाभ अभी भी मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 11TH Installment: कैसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : ANI and Istock
भेजे गए थे इतने पैसे
  • दरअसल, 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा भेजे गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 11TH Installment: कैसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
कैसे ले सकते हैं मदद?
  • अगर आप पात्र किसान हैं और अब तक आपको किस्त के पैसे नहीं मिले हैं, तो ऐसे में अभी किस्त पाने का मौका है। आपको सरकार की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर्स पर अपनी समस्या बतानी है, और वहां से आपकी उचित मदद की जाती है।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 11TH Installment: कैसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
रजिस्टर्ड किसान यहां कर सकते हैं संपर्क
  • कुछ लाभार्थी किसान ऐसे भी हैं, जिनका नाम पिछली सूची में था। लेकिन नई सूची में नहीं है यानी इनको पिछली बार पैसा मिला, लेकिन इस बार नहीं मिला। ऐसी स्थिति में आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। यहां से आपको पता चल सकता है कि आपकी किश्त किस वजह से अटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 11TH Installment: कैसे ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
ये हैं हेल्पलाइन नंबर्स:-
  • हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं
  • टोल फ्री नंबर 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं
  • टोल फ्री नंबर 18001155266
  • ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें