फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kusum Yojana: किसानों के खेतों में केंद्र सरकार लगा रही है सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

Wed, 29 Jun 2022 04:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
PM Kusum Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार किसानों के खेतों में सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप को लगवा रही है। पीएम कुसुम योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षाम उत्थान महाभियान योजना है। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। देश में ऐसे कई किसान हैं, जो आज भी डीजल इंजनों से खेतों की सिंचाई करते हैं। इस कारण किसानों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा ईंधन खरीदने पर व्यय हो जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री कुसुम योजना का उद्देश्य डीजल के बिना किसानों को सिंचाई की सुविधा से अवगत कराना है। आइए जानते हैं कुसुम योजना की खास बातों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को सोलर पंप या ट्यूबवेल लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी और 30 प्रतिशत तक लोन दे रही है। इस योजना का उद्देश्य देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
कुसुम योजना में चार कॉम्पोनेंट्स शामिल हैं। इनमें किसानों को सौर पंप वितरण, सौर ऊर्जा कारखाने का निर्माण, ट्यूबवेल का निर्माण और वर्तमान पंपों का आधुनिकीकरण शामिल है। योजना का उद्देश्य किफायती दरों पर किसानों को सोलर पंप मुहैया कराना है।

4 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री कुसुम योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। आप पीएम कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री कुसुम योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, रजिस्ट्रेशन की कॉपी, ऑथराइजेशन की कॉपी, जमीन जमाबंदी की कॉपी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता डिटेल्स आदि जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें