देश में केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसका लाभ देश के जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। पात्र किसानों को इस योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं, जो कि 2-2 हजार रुपये की किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक किसानों के बैंक खाते में 10 किस्त पहुंच चुकी है और सभी 11वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ये पैसे 31 मई को जारी कर सकती है। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना आपकी ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है और आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...