PM kisan 11th Installment Date 2022: देश का किसान दिन-रात कठिन परिश्रम करता है और तब कहीं जाकर उसकी फसल लहलहाती है। लेकिन कई मर्तबा ये देखने को आता है कि कभी सूखे के कारण तो कभी तेज और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में किसान कर्ज में डूब जाते हैं और उन्हें कई अन्य दिक्कतों का सामना तक करना पड़ता है। इसलिए किसानों को आर्थिक मदद की जरूरत होती है और इस जरूरत को पूरा करते हुए नजर आती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है और अब तक इस योजना के तहत किसानों को 10 किस्त मिल चुकी है। वही, सभी को 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है जिसे खुद पीएम मोदी 31 मई को जारी करेंगे। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि वो कौन से किसान हैं जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...