फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Mandhan Yojana: 2 हजार रुपये की किस्त के बाद किसानों को मिल रहे हैं 3 हजार और, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

Tue, 21 Jun 2022 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन कैसे करें - फोटो : istock
सरकार की तरफ से युवा, छात्रों, विधवा, बुजुर्गों समेत अन्य लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। ऐसे ही देश के अन्नदाता यानी किसानों के लिए भी केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं, केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भी चला रही है। बीते दिनों इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त जारी की गई, जिसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये भेजे गए। लेकिन क्या आप चाहते हैं कि इसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये भी मिले? अगर हां, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि बतौर किसान ये आपको कैसे मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन कैसे करें - फोटो : istock
क्या है योजना?
  • अगर आप हर महीने 3 हजार रुपये चाहते हैं, तो ऐसा प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत ही हो सकता है। इस योजना के अंतर्गत बुजुर्ग किसानों को सालाना 36 हजार यानी हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन देने का प्रवाधान है।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन कैसे करें - फोटो : istock
कैसे पा सकते हैं लाभ?
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए
  • आपको इस योजना में कुछ पैसे जमा करवाने पड़ते हैं

4 of 6
PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन कैसे करें - फोटो : istock
  • हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक पेंशन फंड जमा करवाना होता है, और जब आपकी उम्र 60 साल के ऊपर हो जाती है, तो हर महीने आपको 3 हजार रुपये पेंशन के रूप में मिलने लगते हैं
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन कैसे करें - फोटो : istock
  • अगर आप 18 से 29 साल के बीच निवेश करते हैं, तो आपको 55 से लेकर 109 रुपये के बीच की किस्त जमा करनी होती है
  • जबकि 30 से 39 साल के लिए 110 से 199 रुपये की किस्त और 40 साल के लिए हर महीने 200 रुपये जमा करवाने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन कैसे करें - फोटो : istock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • अगर आप इस प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप इसमें ऑफलाइन (नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी) और ऑनलाइन (आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/) पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें