फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 17वीं किस्त, उससे पहले जरूर निपटा लें ये दो काम

Thu, 13 Jun 2024 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना को चलाने का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब किसान तक आर्थिक लाभ पहुंचाना है, ताकि उसे खेती करने में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 16 किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली बारी 17वीं किस्त की है जो जल्द जारी हो सकती है, लेकिन उससे पहले जरूरी है कि योजना से जुड़े किसान कुछ काम निपटा लें। अगर आप ये काम नहीं करते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाने जरूरी हैं:-

पहला काम
  • आप अगर चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो आपको ई-केवाईसी का काम करवा लेना चाहिए। नियमों के तहत जिस किसान की ई-केवाईसी नहीं हुई होगी वो किस्त से वंचित रह जाएंगे। इसलिए अगर किस्त का लाभ लेना है तो ई-केवाईसी करवाना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी?
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो आप बैंक जाकर भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है। यहां पर बायोमेट्रिक केवाईसी की जाती है। इसके लिए आपको बैंक अधिकारी से मिलना होता है।

4 of 5
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप भू-सत्यापन के काम को नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त का लाभ पाने के लिए भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Istock
कितनी तारीख को जारी हो सकती है 17वीं किस्त?
  • 17वीं किस्त किस तारीख को जारी होगी इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तीसरी बार सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर करके किस्त जारी करने के रास्ते को साफ कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो जून के आखिरी सप्ताह तक 17वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें