फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Mandhan: किसानों को 60 की उम्र के बाद हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

Sun, 05 Jan 2025 07:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद शानदार स्कीम पीएम किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने खास तौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के वृद्धावस्था को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के लिए की है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

देश में किसानों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद शानदार स्कीम पीएम किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने खास तौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के वृद्धावस्था को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के लिए की है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम में निवेश करके किसान 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये यानी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। देश में कई किसान इस स्कीम में आवेदन करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर रहे हैं। अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।

विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

पीएम किसान मानधन योजना में आप 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र में ही आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर आप 18 साल की उम्र में इसमें आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है। यह निवेश तब तक करना है जब तक आपकी उम्र 60 वर्ष की नहीं हो जाती।

विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe stock

60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ऐसे में आपको सालाना इस स्कीम के अंतर्गत 36 हजार रुपये मिलेंगे। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

4 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

क्या हैं पात्रता की शर्तें?

  • इस स्कीम का लाभ देश के लघु और सीमांत किसान ही ले सकते हैं।
  • योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि का होना जरूरी है।
  • अगर आपके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि योग्य भूमि है तो आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं या इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करते हैं तो इस स्थिति में भी आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, खेत का खसरा खतौनी, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें