भारत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर केंद्र सरकार ने देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। यह भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस स्कीम के जरिए सरकार देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसके अलावा इस स्कीम के जरिए सरकार इन कारीगरों और शिल्पकारों को देश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना चाहती है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी शिल्पकारों और कारीगरों को कई लाभ मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के अंतर्गत सरकार क्या-क्या लाभ देती है?