PM Kisan Maandhan Yojana
- फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष तक की आयु के छोटे और सीमांत किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। योजना में शामिल होने के बाद किसान को अपनी आयु के अनुसार हर महीने एक निश्चित राशि का निवेश करना होता है। यह निवेश 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक करना होता है। 60 की आयु के बाद लाभार् किसान को हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन मिलती है। अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पात्र जीवनसाथी को पारिवारिक पेंशन मिलेगी।