फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं या नहीं? यहां जानें

Sat, 27 Jun 2026 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Free Treatment In Private Hospital: क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है? तो आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आयुष्मान कार्ड से आप प्राइवेट अस्पताल में भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card Free Treatment Hospital List: केंद्र की कई योजनाएं ऐसी हैं जिनसे मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें पीएम किसान योजना से लेकर पीएम विश्वकर्मा जैसी कई अन्य योजनाएं हैं।

इसी क्रम में आयुष्मान कार्ड बनाकर मुफ्त इलाज का लाभ भी केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या ये इलाज प्राइवेट अस्पताल में भी मिल सकता है? चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड सिर्फ वे लोग बनवा सकते हैं जो इसे लिए पात्र होते हैं जैसे:-
  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो लोग पीएफ और ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
  • आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
  • इसके लिए आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की सालाना लिमिट मिलती है
  • आप इस लिमिट से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock Photo
क्या प्राइवेट अस्पताल में भी आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
  • आयुष्मान कार्ड से सिर्फ उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं
  • इस योजना में सरकारी और कई प्राइवेट अस्पताल पंजीकृत हैं
  • पर सभी प्राइवेट अस्पताल रजिस्टर्ड नहीं हैं, इसलिए आपको लिस्ट देखनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि आपके शहर के कौन से अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
  • ऐसे में आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना होता है
  • यहां आप पिन कोड़, जिला आदि से पंजीकृत अस्पताल चेक कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें