PM Kisan Yojana: भले ही राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, ताकि राज्य के लोगों को लाभ मिल सके। लेकिन इसके अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देशवासियों के लिए चलाती है। इनमें लगभग हर वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, योजना में कई लोग गलत तरीके से भी लाभ ले रहे हैं। इसलिए सरकार फर्जीवाड़े को लेकर सख्त हो गई है, और गलत तरीके से लाभ ले रहे लाभार्थियों पर एक्शन ले रही है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप चेक कर लें कि कहीं आपको भी तो किस्त के पैसे लौटाने नहीं पड़ेंगे। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...