PM Kisan Eligibility Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर अक्सर किसानों के मन में यह भ्रम रहता है कि अगर घर में पिता और बेटा दोनों खेती करते हैं, तो दोनों को सरकार की ओर से हर साल 6-6 हजार रुपये का लाभ मिल सकता है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के जरूरतमंद और पात्र किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
इसलिए सरकार ने सभी जरूरतमंद को इस योजना के तहत लाभ देने के लिए 'परिवार' की एक स्पष्ट परिभाषा तय की है और कुछ कड़े नियम बनाए हैं, ताकि एक ही परिवार में गलत तरीके से दोहरा लाभ न उठाया जा सके। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि किन परिस्थितियों में पिता और बेटा दोनों इस योजना का लाभ ले सकते हैं।