Online Grocery Quality Check: आजकाल 10 से 15 मिनट में राशन और खाने-पीने का सामान घर पहुंचाने वाले क्विक कॉमर्स एप्स का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। ऐसे में अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें डार्क स्टोर से डिलीवर किया गया सामान बासी या खराब निकल आता है। अगर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंदा और सड़ा हुआ खाना आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
इसलिए अगर आप भी ऑनलाइन क्विक कॉमर्स से डिलीवरी मंगाते हैं तो डिलीवरी बॉय से पैकेट लेते ही कुछ आसान और जरूरी तरीकों से सामान की ताजगी और उसकी क्वालिटी की जांच कर लेना ही समझदारी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।