PM Kisan Yojana e-KYC: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं को उन लोगों के लिए चलाते हैं, जो असल में जरूरतमंद होते हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। रोजगार से लेकर शिक्षा और पेंशन देने जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी तरह किसानों के लिए भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है, जिसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में डाला जाता है। बात अगर अब तक आए पैसों की करें, तो 11 किस्त के पैसे किसानों को मिल चुके हैं और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। इन सब के बीच सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-केवाईसी को लेकर कुछ अपडेट दी गई है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...