PM Kisan Yojana Kisan Credit Card: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11वीं किस्त के पैसों को देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये को ट्रांसफर किया गया है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए की गई है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की तीन किस्त ट्रांसफर की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। वहीं अगर आप किसान हैं और आपको 6 हजार रुपये से अधिक राशि की जरूरत है। ऐसी स्थिति में आप किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकते हैं। Kisan Credit Card पर आपको काफी सस्ती ब्याज दरों पर लोन मिलता है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने पर आपको बीमा का लाभ भी मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -