PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार था। 30 अक्तूबर 2026 को केंद्र सरकार ने इस किस्त को जारी कर दिया। इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के लिए 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई।
हालांकि, किस्त जारी होने के बावजूद कुछ किसानों के बैंक खातों में अभी तक 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। अगर आपके खाते में भी 24वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इसकी वजह पता कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे और कहां पता कर सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...