फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान 24वीं किस्त: किसानों के खाते में कब आएंगे 2-2 हजार रुपये? किस्त चाहिए तो तुरंत करवा लें ये 3 काम

Wed, 14 Oct 2026 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की तारीख का सरकार ने अभी तक आधिकारिक एलान नहीं किया है। दूसरी तरफ योजना से जुड़े किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana: भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनके तहत लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में आर्थिक मदद दी जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। दरअसल, देश के करोड़ों पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

खेती-किसानी से जुड़े खर्चों के बीच किसानों के लिए मिलने वाली 2000 रुपये की आर्थिक सहायता काफी जरूरी हो जाती है। ऐसे में सवाल है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त आखिर कब जारी होगी और किन किसानों के खाते में पैसे आएंगे? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे जान सकते हैं कि 24वीं किस्त कब आ सकती है और किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से 3 काम करवाने जरूरी होते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
24वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे- पिछली किस्तें जारी हुईं और 23वीं किस्त भी
  • इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त इसी महीने अक्तूबर में जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से 3 काम करवाने जरूरी होते हैं?

ई-केवाईसी जरूर पूरी करें
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है
  • अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो योजना आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • आप चाहें तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी भी कराई जा सकती है
  • इसलिए इस काम को करवा लें, वरना किस्त अटक सकती है

4 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
बैंक खाते में आधार सीडिंग चेक करें
  • किस्त का पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है
  • इसलिए अपने बैंक से पता करें कि खाते में आधार सीडिंग और डीबीटी से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी है या नहीं
  • बैंक खाते की जानकारी में कोई गड़बड़ी होने पर किस्त आने में दिक्कत हो सकती है
  • इसलिए ये काम भी समय रहते जरूर करवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किस तारीख को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
भू-सत्यापन करवा लें
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं
  • तो आपको भू-सत्यापन करवाना जरूरी होता है
  • इसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन होता है
  • अगर आप ये काम नहीं करवाते, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें