फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चूहों ने मचा रखा है आतंक? बिना मारे भगाने के ये 4 तरीके आ सकते हैं काम

Wed, 14 Oct 2026 11:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर में चूहों की मौजूदगी खाने-पीने की चीजों को गंदा करने के साथ कपड़ों, तारों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा सकती है। सफाई रखने, खाने की चीजें सुरक्षित रखने और घर में चूहों के आने के रास्ते बंद करने से इस समस्या से छुटकारा पाने में आपको मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
घर से चूहे बिना मारे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
घर में अचानक चूहा दिखाई दे जाए, तो कई लोग उसे भगाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं।  किचन, स्टोर रूम और अलमारी के आसपास चूहे मिलना न केवल परेशानी बढ़ाता है, बल्कि साफ-सफाई के लिहाज से भी चिंता का विषय है। चूहे खाने की चीजों में मुंह डालकर उन्हें गंदा तो करते ही हैं। इसके अलावा, वे बिजली के तारों, कागजों, कपड़ों और फर्नीचर को भी कुतर सकते हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि चूहों को घर से दूर रखने के लिए क्या किया जाए? आप चाहें तो कुछ आसान घरेलू उपायों और सही सावधानियों की मदद से चूहों को घर में आने से रोक सकते हैं। चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। आप आगे चूहों को घर से भगाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर से चूहे बिना मारे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated
घर से चूहे भगाने के आसान घरेलू उपाय क्या हैं?

घर में आने के रास्ते बंद करें
  • सिर्फ चूहे भगाने की कोशिश करना काफी नहीं है
  • यह पता लगाना भी जरूरी है कि वे घर में आ कहां से रहे हैं
  • दीवारों के छेद, पाइप के आसपास की खाली जगह और दरवाजों के नीचे होने वाली जगह से ये चूहे घर में आ सकते हैं
  • इसलिए इन छेदों को बंद करके आप चूहों को घर में आने से काफी हद तक रोक सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
घर से चूहे बिना मारे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
पुदीने का इस्तेमाल करें
  • पुदीने की गंध को चूहे पसंद नहीं करते, इसलिए कुछ लोग पुदीने के तेल का इस्तेमाल करते हैं  
  • रुई पर थोड़ी मात्रा में पुदीने का तेल डालकर चूहों की आवाजाही वाली जगह के पास रखा जा सकता है
  • आप चाहें तो पुदीने क पत्तों को भी उन जगहों पर रख सकते हैं, जहां चूहे दिखाई दें

4 of 5
घर से चूहे बिना मारे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated
रसोई की सफाई पर ध्यान दें
  • चूहे अक्सर वहां आते हैं, जहां उन्हें आसानी से खाने की चीजें मिल जाती हैं
  • इसलिए रसोई में गिरे हुए खाने के टुकड़े तुरंत साफ करे
  • रात में जूठे बर्तन और खाने का बचा हुआ सामान खुला न छोड़ें
  • कूड़ेदान को ढककर रखें और रोजाना कचरा बाहर निकालें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर से चूहे बिना मारे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated
खाने की चीजें बंद डिब्बों में रखें
  • आटा, चावल, दाल, बिस्कुट और बाकी खाने की चीजों चूहों को अपनी ओर खींचती हैं
  • इसलिए इन चीजों को मजबूत, अच्छी तरह बंद होने वाले डिब्बों में रखें
  • फल और अन्य खाने की चीजों को ऐसी जगह रखें, जहां चूहे आसानी से न पहुंच सकें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें