फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना 24वीं किस्त: बैंक खाते में पैसे नहीं आए तो कहां करें शिकायत? यहां जानें आसान तरीका

Sat, 12 Sep 2026 09:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को इस बार 24वीं किस्त मिलनी है, लेकिन सोचिए कि अगर आपको किस्त का लाभ नहीं मिला तो आप कहां शिकायत करेंगे?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त नहीं आए तो किसान कहां करें शिकायत? - फोटो : Amar Ujala AI
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं और मौजूदा समय में लाभ ले रहे हैं। योजना के तहत जारी हो चुकी अब तक 23 किस्त का लाभ करोड़ों पात्र किसान ले चुके हैं।

इसी क्रम में इस बार योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर सोचिए कि जिन किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिला तो वो क्या करेंगे? क्या ये किसान कहीं शिकायत कर सकते हैं? चलिए जानते हैं इस बारे में। योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त नहीं आए तो किसान कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
किस्त के पैसे नहीं आए तो सबसे पहले क्या करें?
  • अगर किसी किस्त की राशि आपके खाते में नहीं पहुंची है, तो सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां पर Know Your Status पर क्लिक करें
  • फिर अपनी जानकारी चेक करें यानी ये देखें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त नहीं आए तो किसान कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
  • अगर सभी जरूरी जानकारी सही होने के बावजूद किस्त से जुड़ी समस्या बनी हुई है
  • तो आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/grievance.aspx पर जाना है
  • यहां पर Grievance Query Form में किसान अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं

4 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त नहीं आए तो किसान कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें Registration Number या जरूरत के अनुसार Temporary ID का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • शिकायत का विवरण दर्ज करने और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है
  • दर्ज की गई शिकायत का स्टेटस भी इसी व्यवस्था के जरिए देखा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त नहीं आए तो किसान कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
राज्य के नोडल अधिकारी से भी कर सकते हैं संपर्क
  • पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर राज्य नोडल अधिकारी की जानकारी भी मौजूद है
  • अगर समस्या राज्य स्तर पर सत्यापन, पात्रता या रिकॉर्ड से जुड़ी है, तो किसान संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें