फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, इन तरीकों से चेक करें कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं

Fri, 30 Oct 2026 12:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Kisan 24th Installment Status Check: पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले से पीएम किसान की 24 वीं किस्त जारी कर दी है।
  • अगर आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए तरीकों से यह आसानी से देख सकते हैं कि आपके खाते में 2000 रुपये आए हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान की 24वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan 24 Kist Kab Aayegi: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आज यानी 30 अक्तूबर को पीएम मोदी ने इस किस्त को गुजरात के बनासकांठा जिले से जारी किया है। इस योजना के तहत देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2000 रुपये की राशि भेजी जाती है।

किस्त जारी होने के बाद से ही बहुत से किसान भाई यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि उनके खाते में पैसे पहुंचे हैं या नहीं। अगर आप भी खेती-बारी से जुड़े हैं और इस योजना का लाभ लेते हैं, तो आपको अब बैंक की लंबी लाइनों में धक्के खाने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे बहुत ही आसान तरीकों से अपने मोबाइल फोन के जरिए अपनी इस किस्त का पूरा स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे कुछ तरकों के बारे में जानते हैं।


ये भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment Live: पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, आपको मिले 2000 रुपये या नहीं? ऐसे करें चेक
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 24th Installment Released - फोटो : AI Generated
आधिकारिक वेबसाइट से कैसे चेक करें?
  • सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और 'फार्मर्स कॉर्नर' सेक्शन में जाएं। वहां दिख रहे 'नो योर स्टेट्स' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा। यहां आप देख सकते हैं कि आपकी 24वीं किस्त प्रोसेस हुई है या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
मोबाइल एप से भी कर सकते हैं चेक?
  • अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और 'पीएम किसान मोबाइल एप' सर्च करके उसे इंस्टॉल करें।
  • ध्यान रखें कि एप भारत सरकार के 'नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर' द्वारा विकसित किया गया हो।
  • एप को ओपन करें। अगर आप पहली बार उपयोग कर रहे हैं, तो अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • सुरक्षा के लिए एप में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा है। आप अपने चेहरे को स्कैन करके या आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके एप में आगे बढ़ सकते हैं।
  • एप के डैशबोर्ड पर आपको 'बेनिफेसरी स्टेट्स' या 'नो योर स्टेट्स' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपके खाते की पूरी डिटेल्स आ जाएगी, जहां आप देख सकते हैं कि 24वीं किस्त के 2,000 रुपये आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
बैंक अकाउंट से कैसे चेक करें?
  • अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।
  • आप अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर पासबुक की एंट्री करा सकते हैं या फिर अपने बैंक के रजिस्टर्ड नंबर पर आने वाले एसएमएस को देखकर भी पैसों के आने की पुष्टि आसानी से कर सकते हैं।
  • आप चाहें बैंक की सुविधाओं से अपने बैंक अकाउंट का मिनि स्टेटमेंट भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
24वीं किस्त की पुष्टी के लिए अन्य तरीके?
  • अपने खाते में पीएम किसान के 2000 रुपये आए हैं या नहीं, इसको आप रजिस्टर्ड मोबाइल के मैसेज बॉक्स में चेक कर सकते हैं।
  • पैसा न आने या किसी भी तरह की तकनीकी समस्या होने पर आप सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों (155261) पर कॉल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप अपने इलाके के कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारियों या लेखपाल से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान तुरंत पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें