फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24वीं किस्त आने से पहले सभी किसान जरूर निपटा लें ये चार काम, वरना अटक सकते हैं आपके 2000 रुपये

Sun, 06 Sep 2026 12:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan EKyc Process: पीएम किसान को लेकर अक्सर किसानों के मन में ये डर बना रहता है कि कहीं उनकी अगली किस्त न अटक जाए। आपको बता दें कि अगर आप किस्त आने से पहले कुछ कागजी कार्रवाई सही रखते हैं तो आपकी किस्त बिल्कुल नहीं अटकेगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान 24वीं किस्त - फोटो : AI
PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों के खातों में हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में भेजती है। अगली यानी 24वीं किस्त का लाभ पाने के लिए पात्र किसानों को अपनी सभी कागजी और तकनीकी प्रक्रियाओं को समय रहते पूरा करना बेहद जरूरी है।

अगर आपके रिकॉर्ड या बैंक खाते में जरा सी भी गड़बड़ी पाई जाती है, तो आपके हक के 2,000 रुपये अटक सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि किस्त जारी होने से पहले किसानों को कौन-से चार मुख्य काम पूरे कर लेने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें - फोटो : AdobeStock
ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें
  • अपने मोबाइल से पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी के जरिए या सीएससी केंद्र पर बायोमेट्रिक से ई-केवाईसी पूरी करें।
  • जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी या पेंडिंग होगी, उनकी अगली किस्त रोक दी जाएगी।
  • ई-केवाईसी अपडेट होने में 24 से 48 घंटे का समय लगता है, इसलिए इसे तुरंत पूरा करें।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
जमीन का वेरिफिकेशन यानी 'लैंड सीडिंग' कराएं
  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर 'Know Your Status' में जाकर लैंड सीडिंग 'Yes' है या नहीं जरूर देखें।
  • अगर स्टेटस 'No' दिख रहा है, तो अपनी खतौनी और डाक्यूमेंट्स अपने क्षेत्र के हलका पटवारी या कृषि अधिकारी के पास जमा कराएं।
  • लैंड सीडिंग न होने पर सरकार लाभार्थी सूची से नाम हटा देती है।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
बैंक खाते को आधार से जोड़ें
  • पीएम-किसान का पैसा सीधे खाते में भेजा जाता है, इसलिए बैंक खाते में आधार लिंक होना बहुत जरूरी है।
  • अपने बैंक की शाखा में जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता एनपीसीआई सर्वर से सफलतापूर्वक जुड़ा है।
  • जिस खाते में लेनदेन लंबे समय से बंद है, उसमें डीबीटी का पैसा आने में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
बेनेफिशियरी स्टेटस और आधार में नाम का मिलान करें
  • अपने आधार कार्ड और बैंक खाते में दर्ज नाम की स्पेलिंग पूरी तरह से एक समान होनी चाहिए।
  • अगर आवेदन में कोई जानकारी या स्पेलिंग गलत दर्ज हुई है, तो पोर्टल पर 'Edit Aadhaar Details' के जरिए सुधार करें।
  • किसी भी अन्य तकनीकी खराबी के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें