PM Kisan Samman Nidhi Yojana 24th Installment: देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। खेती-किसानी से जुड़े खर्चों के बीच सरकार की ओर से मिलने वाली यह आर्थिक मदद किसानों के लिए काफी उपयोगी होती है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी और किसानों के बैंक खाते में कितने रुपये आएंगे? अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब तक आ सकती है। योजना से जुडे़ किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...