फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: 24वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने हैं जरूरी? जानें कब आएंगे खाते में 2-2 हजार रुपये

Tue, 22 Sep 2026 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार जारी है। पर सवाल ये है कि लाभार्थियों के बैंक खाते में कब 2-2 हजार रुपये आएंगे?
विज्ञापन
1 of 5
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक मदद देने वाली केंद्र सरकार की एक योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को एक साल में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। 

इसी क्रम में इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इसके लिए किसानों को कुछ काम भी करवाने होंगे। चलिए जानते हैं 24वीं किस्त के बारे में और योजना के तहत आने वाले जरूरी कामों के बारे में। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
किसानों के बैंक खाते में 24वीं किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना की लगभग सभी किस्तें चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं
  • जैसे- 23वीं किस्त जो ही ले लीजिए, जो 20 जून 2026 को जारी की गई थी
  • ऐसे में 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 24वीं किस्त रिलीज हो सकती है
  • हालांकि, तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेगा 2000 रुपये का लाभ?
  • किस्त का लाभ उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है जो योजना की निर्धारित पात्रता और शर्तों को पूरा करते हैं
  • योजना में भूमि रिकॉर्ड के आधार पर पात्र किसान परिवारों की पहचान की जाती है
  • राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

4 of 5
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं?

नंबर 1
  • इसके अलावा योजना से जुड़ने वाले किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है
  • इसलिए जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए
  • अगर आप बतौर लाभार्थी ऐसा नहीं करते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है
  • अगर ये काम नहीं करवाते, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इसी तरह आधार लिंकिंग का काम भी योजना से जुड़े किसानों के लिए जरूरी है
  • इसलिए अगर किस्त का लाभ चाहते हैं तो ये काम जरूर करवा लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें