pm kisan 22th installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। यह देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। खेती-किसानी की बढ़ती लागत, खाद-बीज के दाम और मौसम की अनिश्चितता के बीच यह राशि किसानों के लिए बड़ी मदद है। अब तक केंद्र सरकार इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है। वहीं अब किसान किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत होने के बाद यह सवाल तेजी से सर्च किया जा रहा है कि अगली किस्त कब आएगी और किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा? इस कारण यह जानना बेहद जरूरी है कि अगली किस्त सरकार कब जारी कर सकती है?