फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आप एक साल में कितनी बार करा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज? जानिए क्या कहता है नियम

Wed, 21 Jan 2026 07:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोग अक्सर इस बारे में सवाल करते हैं कि एक साल में कितनी बार आयुष्मान भारत योजना को क्लेम कर सकते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
ayushman card - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार देश में लोगों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन लोककल्याणकारी योजनाओं का एक सकारात्मक बदलाव जमीनी स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।

इस स्कीम के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। इस योजना का लाभ पाकर कई लोग अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा पा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ayushman card new - फोटो : Amar Ujala
अक्सर कई लोगों के आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। इन्हीं में एक सवाल यह रहता है कि एक साल में कितनी बार आप आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज करा सकते हैं? क्या इसको लेकर कोई लिमिट तय की गई है। इस खबर हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Smartphone Tips: आपका स्मार्टफोन हो रहा स्लो चार्ज, फोन की सेटिंग में करें ये बदलाव समस्या हो सकती है हल
विज्ञापन

3 of 5
ayushman card - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप एक साल में कितनी बार भी अपना इलाज करा सकते हैं। इसको लेकर किसी प्रकार की कोई लिमिट तय नहीं की गई है। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि कुल खर्च 5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार 1 लाख रुपये देने की बना रही योजना

4 of 5
ayushman card - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से आप रजिस्टर्ड अस्पतालों में ही अपना करा सकते हैं। बीमारी के समय आपको आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल अस्पताल में जाना है। इसके बाद आपको उस अस्पताल के टीपीए डेस्क के पास जाना है। 

Investment Tips: 5 हजार रुपये का निवेश करिए, इतने वर्षों में इकट्ठा हो सकते हैं 1.41 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
वहां जाकर आपको इस बारे में बताना होगा कि आप आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज कराना चाहते हैं। आपकी पहचान को सत्यापित करने के बाद आपको अस्पताल में एडमिट कर लिया जाएगा। इस तरह आसानी से आप स्कीम को क्लेम कर सकते हैं।

Gold Price: 1.5 लाख पार हुआ सोना, क्या गोल्ड खरीदना इस समय सही रहेगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें