PM Kisan Yojana 22 Kist Release Date: अगर आप एक किसान हैं तो आप समझ सकते हैं कि किसी फसल को उगाने के लिए कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उत्तम क्वालिटी के बीज से लेकर रोपाई, पानी, सूखा आदि चीजों का ध्यान रखना होता है। वहीं, जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना होता है।
इसलिए भारत सरकार ने ऐसे ही किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस बार इस योजना की 22वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त कब जारी होगी? क्या 22वीं किस्त मार्च के पहले सप्ताह में जारी होगी? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...