फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आपको मिली है 22वीं किस्त या नहीं, इन 4 तरीकों से ऐसे करें चेक

Fri, 13 Mar 2026 05:58 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Four Ways to Check If You Received 22vin Kist: पीएम मोदी ने किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। आपके खाते में ये पैसे आए हैं या नहीं, इन 4 तरीकों से आप ये पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
22वीं किस्त आई या नहीं, कैसे करें चेक? - फोटो : अमर उजाला
How To Check If I Get 2000 Rupees: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त देशभर के किसानों के खातों में सीधे भेज दी है। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि उनके खाते में यह राशि आई है या नहीं। इसे पता लगाने के लिए अब कई आसान तरीके मौजूद हैं।

किसान अपने मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे यह चेक कर सकते हैं कि उनका पैसा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हुआ या नहीं। इसके लिए चार प्रमुख विकल्प हैं। ये तरीके न केवल तेज और आसान हैं, बल्कि लाभार्थियों को सही समय पर जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। इससे किसान किसी भी समस्या या देरी की स्थिति में तुरंत मदद ले सकते हैं। आइए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।

Also Read: PM Kisan Nidhi Yojana 22 Kist Live: करोड़ों किसानों की बल्ले-बल्ले, पीएम मोदी ने खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये

 
विज्ञापन

2 of 5
22वीं किस्त आई या नहीं, कैसे करें चेक? - फोटो : Adobe Stock
1. सरकारी मैसेज चेक करें

आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, ये पता लगाने के लिए ये सबसे सही तरीका है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब किस्त लागू होती है, तो सरकार की तरफ से लाभार्थियों को रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस सेंड किया जाता है। अगर आपको मैसेज आ गया है, तो मतलब साफ है कि आपके खाते में 2000 रुपये आ गए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
22वीं किस्त आई या नहीं, कैसे करें चेक? - फोटो : AdobeStock
2. बैंक का मैसेज चेक करें

जब भी खाते से पैसे निकलते हैं या फिर उसमें पैसे आते हैं तो बैंक आपके रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज भेजता है। ऐसे में सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाकर ये चेक करें की बैंक की तरफ से आपको मैसेज आया है या नहीं। मैसेज आने का मतलब है कि पैसे आ गए हैं। बस ध्यान रखें कि कई बार मैसेज देर से भी आते हैं। इसलिए अगर मैसेज नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

 

4 of 5
22वीं किस्त आई या नहीं, कैसे करें चेक? - फोटो : AdobeStock

3. बैंक मिनी स्टेटस निकालकर चेक करें

किसान अपने बैंक खाते की मिनी स्टेटस चेक करके यह जान सकते हैं कि उनकी 22वीं किस्त जमा हुई है या नहीं। इसके लिए ATM के जरिए मिनी स्टेटस देखा जा सकता है। ये तरीका भरोसेमंद है और बैंक में किसी भी त्रुटि को तुरंत पहचानने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
22वीं किस्त आई या नहीं, कैसे करें चेक? - फोटो : AdobeStock
4. यूपीआई ऐप के माध्यम से

UPI आधारित ऐप जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm आदि के जरिए भी किसान अपने बैंक खाते में किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। UPI ऐप में अपने खाते से ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खोलें और देखें कि पीएम किसान योजना से संबंधित 22वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं। यह तरीका मोबाइल के जरिए तेज और आसान है और तुरंत जानकारी देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें