PM Kisan Yojana 22vi Kist Kab Aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे करोड़ों किसान इस बारे में जानना चाहते हैं कि क्या 15 फरवरी से पहले सरकार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है? भारत सरकार ने 21वीं किस्त पिछले साल नवंबर महीने में किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी। वहीं अब फरवरी का महीना 22वीं किस्त के लिए संभावित माना जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 22वीं किस्त जारी करने की तारीख का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में फरवरी में किस्त आने की संभावना जताई जा रही है।