PM Kisan Yojana 22th Installment: अगर आप भी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों के पैटर्न को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार किस समय के आसपास राशि जारी करती रही है।
विज्ञापन
1 of 5
तो क्या इसी हफ्ते आएगी 22वीं किस्त?
- फोटो : अमर उजाला
Latest Update On PM Kisan 22nd Installment Date: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी आर्थिक सहारा योजना बन चुकी है। हर साल किसानों को मिलने वाली किस्त उनके खेती-किसानी के खर्चों को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैसे-जैसे नई किस्त का समय नजदीक आता है, लाभार्थियों के मन में उत्सुकता बढ़ने लगती है कि आखिर इस बार राशि कब उनके बैंक खातों में पहुंचेगी।
ग्रामीण इलाकों में तो कई किसान मोबाइल पर मैसेज और बैंक अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खेती के मौसम, बीज, खाद और अन्य जरूरी जरूरतों को देखते हुए यह सहायता राशि किसानों के लिए काफी मायने रखती है।
यही कारण है कि किस्त की संभावित तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके मन में उठ रहे सवाल बिल्कुल स्वाभाविक हैं। ऐसे में पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते संभावित तारीख का अनुमान लगाया जा सकता है। आइए यहां जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
तो क्या इसी हफ्ते आएगी 22वीं किस्त?
- फोटो : AdobeStock
सबसे पहले जानें किसे मिलता है इसका लाभ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
जिन किसानों के नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है और जिन्होंने योजना में पंजीकरण कराया है, वे इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
तो क्या इसी हफ्ते आएगी 22वीं किस्त?
- फोटो : AdobeStock
कौन लाभ नहीं ले सकता?
संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति, आयकर दाता, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर और संस्थागत भूमि धारक इस योजना के पात्र नहीं हैं। गलत जानकारी देने पर किस्त रोकी भी जा सकती है।
4 of 5
तो क्या इसी हफ्ते आएगी 22वीं किस्त?
- फोटो : Adobe stock
तो क्या इसी हफ्ते आएगी 22वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
पिछले साल फरवरी में कब जारी हुई थीं किस्तें?
2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की गई थी।
2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी को खातों में भेजी गई थी।
2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को ट्रांसफर हुई थी।
इन तीनों वर्षों का ट्रेंड देखें तो साफ है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में किस्त जारी की गई। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि इस साल भी फरवरी के अंतिम सप्ताह के आसपास पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी हो सकती है। हालांकि अंतिम तारीख की पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।