फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? यहां जानें तरीका

Sat, 21 Feb 2026 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Kaise Muft Ilaaj Karwayein: आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है। अगर आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं, तो आपको पंजीकृत अस्पताल जाना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment: जो लोग जरूरतमंद हैं या जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, उन्हें सरकार कई सारी सरकारी योजनाएं चलाकर लाभ देने का काम करती है। जहां एक तरफ कई योजनाओं में सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, तो किसी योजना के जरिए अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं।

इसी क्रम में केंद्र सरकार पात्र लोगों को मुफ्त इलाज देने का काम करती है। इसके लिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आ यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इसकी तरीका आप जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज?

स्टेप 1
  • इसके लिए सबसे पहले आपको ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना में पंजीकृत है
  • आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर पंजीकृत अस्पताल के बारे में जान सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
स्टेप 2
  • फिर आपको उस अस्पताल में जाना है जो इस योजना में रजिस्टर्ड है
  • इसके बाद आपको अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • वे आपके आयुष्मान कार्ड से जानकारी वेरिफाई करते हैं और फिर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
मुफ्त में कितने रुपये का इलाज करवा सकते हैं?
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड की लिमिट को रिन्यू किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • वे लोग जो गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं
  • जो लोग पीएफ के सदस्य नहीं हैं
  • जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें