फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 4 दिन बीतने के बाद अब तक खाते में नहीं आई 21वीं किस्त? जानें अब कैसे मिलेगी

Sun, 23 Nov 2025 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21 Kist Status: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन अगर आपके बैंक खाते में ये किस्त नहीं आई है तो क्या आपको अभी भी ये मिल सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
क्या मिल सकती है अटकी हुई 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan 21st Installment: जैसे, राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इसी तरह केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

जैसे, अगर आप किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। बीती 19 नवंबर को योजना की 21वीं किस्त जारी हुई, लेकिन अगर आपको इस किस्त का लाभ नहीं मिला तो क्या अभी भी आपको ये किस्त मिल सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं क्या अटकी हुई किस्त अभी आ सकती है या नहीं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या मिल सकती है अटकी हुई 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
बीत चुके हैं 4 दिन
  • पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई। लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया गया और उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 2-2 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए। वहीं किस्त आए हुए 4 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में क्या जिन किसानों की किस्त किसी कारण से अटक गई क्या उन्हें अभी मिल पाएगी?
विज्ञापन

3 of 5
क्या मिल सकती है अटकी हुई 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए क्यों अटकी है किस्त?
  • अगर आप पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं और आपको इस बार 21वीं किस्त का लाभ अब तक नहीं मिला, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर आपकी किस्त क्यों अटकी है। क्या आपका कोई काम अधूरा है, क्योंकि योजना के तहत कई जरूरी काम हैं जिन्हें नहीं करवाने पर किस्त अटक सकती है।

4 of 5
क्या मिल सकती है अटकी हुई 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • आपके बैंक खाते में अगर अब तक पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नहीं आई है, तो आप स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों नहीं अटकी। क्या आपकी केवाईसी नहीं हुई है या फिर आपका भू-सत्यापन या आधार लिंकिंग का काम अधूरा है आदि। आप यहां से जान सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या मिल सकती है अटकी हुई 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कैसे मिलेगी अब 21वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की अगर आपकी 21वीं किस्त नहीं आई है, तो ये आपको अभी भी मिल सकती है। पर इसके लिए आपको वो काम पूरे करवाने होंगे जो आपके काम अधूरे हैं या जो आपने नहीं करवाए हैं। अगर आप ये काम पूरे करवा लेते हैं, तो राज्य सरकार आपका नाम आगे क्लियर करके केंद्र सरकार को भेज देती है। इसके बाद भारत सरकार द्वारा आपकी किस्त जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें