फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को जारी होगी 21वीं किस्त, ऐसे पता करें आपको मिलेगा लाभ या नहीं

Mon, 17 Nov 2025 07:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19 नवंबर को भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेगी। देश में करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार 19 नवंबर को खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश में किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद को हर साल 3 किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है।

19 नवंबर को भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेगी। देश में करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार 19 नवंबर को खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना के लाभार्थियों के खाते में किस्त के 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के 2 हजार रुपये आएंगे या नहीं? इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है। 

Room Heater: रूम हीटर को लगातार कितने घंटों तक चलाना सुरक्षित है? जरूर जान लें ये बात
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस वेबसाइट के ओपन होने के बाद आपको 'Beneficiary List' का विकल्प दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को सिलेक्ट करना है। 

PM Kisan Yojana: खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको Get Report के बटन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में आप अपने नाम को देख सकते हैं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है, तो इस स्थिति में आपको 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

PM Kisan Nidhi Yojana: आ गई तारीख, इस दिन जारी होगी 21वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करा लें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 21वीं किस्त नहीं आएगी। वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिनका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है या उनके बैंक अकाउंट में कोई दिक्कत है उनको 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।  

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को जारी होगी 21वीं किस्त, क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें