फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खुशखबरी! यूपी के किसानों की होगी मौज, आज खाते में आएंगे 4314.26 करोड़ रुपये

Wed, 19 Nov 2025 11:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। आज के समय देशभर में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan 21st installment - फोटो : AdobeStock
देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयम्बटूर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश के करीब 2.15 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के पैसे आएंगे।

PM Kisan 21st Installment Status Live: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे आंध्र प्रदेश, आज जारी करेंगे 21वीं किस्त

उत्तर प्रदेश के लाभार्थी किसानों के खाते में करीब 4314.26 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। आज के समय देशभर में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को सालाना 3 किस्तों के रूप में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आपको योजना में कुछ जरूरी कार्य करा लेने चाहिए। अगर आप ये कार्य नहीं कराए हैं तो आप 21वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस योजना का लाभ लेने के लिए स्कीम में ई-केवाईसी करानी जरूरी है। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा जिन किसानों के बैंक अकाउंट में दिक्कतें हैं, उनकी 21वीं किस्त अटक सकती है। 

PM Kisan 21 Kist: बिहार-बनारस नहीं इस शहर से पीएम मोदी जारी करेंगे 21वीं किस्त, आपको मिलेंगे 2000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कराना भी जरूरी है। इसके अलावा योजना में आवेदन करते समय अगर आपने कोई जानकारी गलत दर्ज की थी, तो उसे ठीक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें