फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना का लेना चाहते हैं लाभ तो न करें ये चार गलती, वरना रुक सकती है 20वीं किस्त

Sat, 03 May 2025 09:01 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: बहुत से किसान भाई पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कई बार कुछ गलतियों की वजह से कुछ किसानों की किस्त रुक जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसान परिवारों के लिए चलाई जा रही सरकार की एक शानदार स्कीम है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, ताकि उन्हें खेती-बाड़ी से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके। अब तक, इस योजना की 19 किस्तें सफलतापूर्वक किसानों तक पहुंच चुकी हैं और लाभार्थी अब बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कई बार कुछ किसान चाहकर भी इस योजना का लाभ लगातार नहीं ले पाते, क्योंकि कुछ गलतियों के कारण उनकी किस्तें रुक जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी 20वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आ जाए, तो इन चार प्रमुख गलतियों से बचना बहुत जरूरी है।

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में पारदर्शिता लाने और सही लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए कुछ नियम अनिवार्य कर दिए हैं। इन नियमों का पालन न करने पर आपकी किस्त रोकी जा सकती है। अब आइए उन चार मुख्य गलतियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
ई-केवाईसी अनिवार्य है
पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी करवाना अब सभी लाभार्थियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो आपकी अगली किस्तें रुक सकती हैं। आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर बायोमेट्रिक तरीके से अपना ई-केवाईसी पूरा करवा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- LPG Gas: कहीं आपको डिलीवरी बॉय भी तो नहीं दे रहा है कम एलपीजी गैस, ऐसे करें पता
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
जमीन के रिकॉर्ड अपडेट न होना
योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि हो। सरकार ने भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है ताकि यह पुष्टि हो सके कि लाभ केवल वास्तविक भूमिधारक किसानों को ही मिल रहा है। यदि आपके जमीन के रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है, या उनका सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किस उम्र तक के किसानों को मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानें क्या कहता है नियम

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
बैंक खाता और आधार लिंक न होना
पीएम किसान योजना में पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इसके लिए आपका बैंक खाता आपके आधार नंबर से लिंक होना अनिवार्य है। साथ ही, बैंक खाते में और आधार कार्ड में आपका नाम एक जैसा होना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में सभी सदस्य पीएम किसान योजना में कर सकते हैं आवेदन? जानिए नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
जानकारी दर्ज करते वक्त बरते सावधानी
आवेदन करते समय या अपनी प्रोफाइल अपडेट करते समय बैंक खाता संख्या, IFSC कोड, नाम, पता आदि जैसी जानकारी सही-सही दर्ज करें। कोई भी छोटी सी गलती भुगतान को रोक सकती है। ऐसे में पीएम किसान पोर्टल पर अपनी सभी जानकारी दोबारा जांच लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें