PM Kisan 20th Installment Status: कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। जहां राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों को योजनाओं के जरिए लाभ देने का काम कर रही है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई सारी योजनाओं के जरिए देश के लोगों को लाभ देती है। जैसे, अगर आप एक पात्र किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और जो उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक योजना के तहत कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब सभी को इंतजार 20वीं किस्त का है, लेकिन आखिर ये किस्त कब जारी होगी और इसको लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...