भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, आजादी के बाद से कई दशक बीत चुके हैं लेकिन आज भी करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्ज और प्राकृतिक आपदाओं जैसी कई समस्याओं से किसान जूझता रहता है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है।