फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन के फर्स्ट एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर? जानिए यहां

Fri, 11 Jul 2025 08:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी में काफी अंतर होता है। दोनों क्लास में आपको अलग अलग तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको फर्स्ट एसी और थर्ड एसी कोच के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों को चला रहा है। ये ट्रेनें देश के लगभग हर प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करती हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है। यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देने के लिए भारतीय रेलवे उन्हें कई सुविधाएं भी देता है। ट्रेन टिकट बुक करते समय हमारे सामने कई विकल्प आते हैं जैसे स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी या फर्स्ट एसी।

भारतीय ट्रेनों में सबसे ज्यादा किराया फर्स्ट एसी का होता है। वहीं एसी क्लास में थर्ड एसी का किराया फर्स्ट एसी की तुलना में कम होता है। हालांकि, फर्स्ट एसी और थर्ड एसी में काफी अंतर होता है। दोनों क्लास में आपको अलग अलग तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको फर्स्ट एसी और थर्ड एसी कोच के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

थर्ड एसी

फर्स्ट एसी की तुलना में आपको थर्ड में एसी में ज्यादा सुविधाएं नहीं मिलती हैं। थर्ड एसी में सफर के दौरान आपको भारतीय रेलवे की ओर से चादर, तकिया और कंबल दिया जाता है। हालांकि, यह सुविधा आपको स्लीपर क्लास में नहीं दी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
थर्ड एसी की सीटें बिल्कुल स्लीपर क्लास की तरह होती हैं। इनमें आमने सामने तीन तीन सीटें होती हैं, वहीं साइड में 2 सीटें होती हैं। थर्ड एसी उन यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो बजट में सुविधाजनक ढंग से आरामदायक सफर करना चाहते हैं। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

फर्स्ट एसी 

ट्रेन में सबसे ज्यादा किराया फर्स्ट एसी का होता है। इस कोच में साइड की तरफ सीटें नहीं होती हैं। फर्स्ट एसी कोच में पांच केबिन और तीन कूप होते हैं। इस क्लास में चार बर्थ वाली को केबिन कहते हैं और दो बर्थ वाली को कूप कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
सेंकेंड और थर्ड एसी की तुलना में यहां पर लोग कम होते हैं। इस कारण आपको इस कोच में शांति का अनुभव मिलता है। इस कोच में आपको परेशान करने के लिए भी कोई नहीं आता है। इसके अलावा थर्ड और सेकेंड एसी की तुलना में यहां पर यात्रियों को सुविधाएं भी ज्यादा मिलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें