PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status: अलग-अलग वर्गों के लिए और अलग-अलग जगहों के लिए सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के कई लाभ दिए जाते हैं जिसमें सब्सिडी के अलावा आर्थिक मदद करना भी शामिल है। ऐसे ही एक योजना है जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है जिसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है।
इसी क्रम में इस योजना की अब 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन किसान हो सकते हैं जिन्हें ये लाभ मिलेगा और कौन किसान ऐसे हैं जो इस लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो आप ये अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...